फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात से सुबह तक जारी बारिश से तापमान में आई गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक रुक रुक जारी बारिश से तापमान में बुधवार को भी गिरावट जारी रही। दिन भर मौसम सुहावना रहा और शहरवासी सुहावने मौसम का आनंद उठाते रहे। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को मौसम के साफ रहने की संभावना है और इससे तापमान में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मंगलवार को दिन भर रुक रुक कर बारिश होती रही। मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक भी रुक रुक कर बारिश हुई और बुधवार सुबह करीब दस बजे बारिश बंद हो गई। दोपहर करीब 12 बजे मौसम साफ होने के बाद धूप भी निकल आई। इसके बाद शाम तक मौसम साफ रहा।
दोपहर के समय धूप निकलने पर तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई, लेकिन शाम को सूरज ढलने पर तापमान में फिर से गिरावट हो गई। शाम के समय लोग बिना पंखे के भी घर में बैठ पा रहे थे। शहरवासियों ने भी घरों से बाहर निकल कर सुहावने मौसम का पूरा आनंद उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें