फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटनीटाप में सीजन की पहली बर्फबारी, उंची पवर्तीय श्रृख्लाएं भी बर्फ से ढकी ।

विज्ञापन
पटनीटाप व नत्थाटाप के बीच हिमपात का नजारा:- संवाद - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
चिनैनी। आखिरकार जिसकी आस लिए सैलानी जम्मू संभाग के विकसित पर्यटन स्थल पर पहुंचे थे। कुदरत ने उनकी सुन ली है। सीजन की पहली बर्फबारी से चारों और का नजारा लुुभावना कर दिया है। देश के कई हिस्सों के सैलानी बसों व प्राईवेट वाहन के जरिये पटनीटॉप की हसीन वादियों में पहुंच गए।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 26 दिसंबर को बर्फबारी व बारिश को लेकर पहले ही संभावना जताई गई थी, जिसेे देखते हुए कई सैलानी इन स्थलों पर पहुंच गए थे। दोपहर बाद पहले नत्थाटॉप और उसके बाद पटनीटॉप में हुई बर्फबारी ने सैलानियों की आस को पूरा कर दिया है। साथ ही नए साल के आगाज से पहले कारोबारियों व पर्यटकों को ताजा हिमपात का तोहफा दिया है। ताकि देश के कई हिस्सों के आने वाले सैलानी नए साल के मौके पर पटनीटॉप में ताजा हिमपात का आनंद ले सके।
रविवार की सुबह से ही मौसम का मिजाज बिगड़ गया। दोपहर के समय जैसे ही ऊंची चोटियां धुंध के आगोश में चली गई। तो धुंध हटते ही वहां का नजारा कुछ अलग था। पहाड़ सफेद चादर के बीच रंग गए थे। खूबसूरती इतनी की हर कोई वहां जाने को उतावला था, जो सैलानी पहले से ही नत्थाटॉप में मौजूद थे, उन्हें ताजा हिमपात देखने का जैसे ही मौका मिला, तो उन्होंने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालना शुरू कर दिए। सैलानियों का उत्साह देखने योग्य था। हर कोई इन ताजा पलों को गंवाना नहीं चाहता था। देखते ही देखते पटनीटॉप में बारिश के बाद बर्फ गिरना शुरू हो गई। सैलानी व कारोबारी, जिसकी आस लिए हुए थे, उन्हें कुदरत ने नववर्ष से पहले बर्फबारी का तोहफा देकर खुशियां दोगुनी कर दी। कारोबारियों ने बताया कि सीजन की पहली बर्फबारी ने नए साल को लेकर हर किसी की मुराद पूरी की है। पटनीटॉप में हिमपात जारी था और सैलानी ताजा हिमपात की लुत्फ लेने के लिए कई तरह का मनोरंजन कर रहे थे ।
विज्ञापन

--------
नत्थाटॉप में हिमपात के बाद धीरे-धीरे लौटे वाहन
नत्थाटॉप में ताजा हिमपात के बाद सैलानी वहां पर बर्फ का आनंद लेने के लिए देर तक रुके रहे, लेकिन वहां पर बर्फ की परत कुछ ही समय में मोटी हो गई, जिसके बाद सैलानियों के वाहन देर तक वहां पर ही रहे, जिन्हें निकलने के लिए सैलानियों ने काफी जद्दोजहद की। बर्फ की मोटी चादर से धीरे-धीरे वाहन उतारे जा रहे थे, क्योंकि इस बर्फ में फिसलन भी होती है। ताजा हिमपात भी जारी था, ऐसे में सैलनियों द्वारा सुरक्षित जगहों पर पहुंचने के लिए नत्थाटॉप से पटनीटॉप तक का गाड़ियों का सफर धीरे-धीरे किया गया।
---------
ट्रेनें रद्द होने से भी दिख रहा है असर
पटनीटॉप में जो सैलानी एडवांस बुकिंग कराने के बाद ट्रेनें रद्द होने पर अपनी बुकिंग रद्द कर चुके है। उन्हें इस बात का मलाल है कि उन्हें ताजा हिमपात देखने का मौका नहीं मिला। जबकि पटनीटॉप के कारोबार में ट्रेनें रद्द होने का असर भी पड़ा है। कारोबारियों ने कहा कि कई सैलानी एडवांस बुकिंग करा चुके थे, जिन्होंने ट्रेनें रद्द होने पर अपने टूर प्लान को भी रद्द कर दिया, जिससे उनके कारोबार पर असर पड़ा है।
-----------
विंटर कार्निवल में बर्फबारी लुभाएगी सैलानियों को
पटनीटॉप में ताजा हिमपात के बाद विंटर कार्निवल पर पटनीटॉप व नत्थाटॉप में बिछी बर्फ सैलानियों को लुभाएगी, जिससे पटनीटॉप की हसीन वादियां पर्यटकों से गुलजार होगी। तो वहीं वह बर्फबारी पर नए साल का जश्न मना पाएंगे। 31 दिसंबर व एक जनवरी को म्यूजिकल नाइट के अलावा स्नो गेम्स का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर पीडीए व पर्यटन विभाग की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। वहीं सैलानी भी अपना प्लान पटनीटॉप की हसीन वादियों में छाप छोड़ने के लिए उतावले दिख रहे हैं। कई स्थानीय पर्यटक नए साल के मौके पर पटनीटॉप में बर्फ के बीच जाकर कई अठखेलियां करने का मन बना चुके हैं। पटनीटॉप में आयोजित होने वाले इस विंटर कार्निवल पर कई आयोजन होंगे, जिसमें पंजाबी गायक व स्थानीय गायक भी अपनी मधुर आवाज से समां बांधेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें