शुक्रवार देर रात को बारिश के बाद भी शनिवार को शहरवासियों को गर्मी से राहत नहीं मिली है। दिन भर गर्मी ने परेशान किया। तेज धूप निकलने के कारण बाहर निकलना भी मुश्किल रहा। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी गर्मी इसी तरह से परेशान कर सकती है।
शुक्रवार देर रात को जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में तेज हवा चलने के साथ बारिश हुई। शनिवार सुबह मौसम साफ था और धूप निकल आई थी। धूप निकलने के बाद तापमान में बढ़ोतरी होने लगी। दोपहर के समय धूप इतनी तेज हो गई कि कुछ मिनट के लिए बाहर खड़े होना मुश्किल हो रहा था।