फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर जिले में बारिश ने मचाया कहर, जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित

विज्ञापन
उधमपुर में शनिवार दोहपर को बारिश के दौरान बाजारों में रौनक कम रही। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। देर रात से दोपहर तक जारी रही तेज बारशि ने एक बार फिर से जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में कहर मचाया है। शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव हुआ। मियां बाग इलाके में नाले का जलस्तर बढ़ने पर मंदिर परिसर पानी से भर गया और दिन भर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा शहर के बार्ड नंबर सात में ग्रेफ की दीवार गिरने से पांच दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। दोपहर को बारिश थमने पर लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात को तेज बारिश शुरू हुई और फिर यह शनिवार दोपहर करीब एक बजे तक रुक रुक कर जारी रही। तेज बारिश के दौरान ही जिले में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और दिन भर मौसम सुहावना रहा, लेकिन सड़कों व गलियों की हालत खराब हो गई। बारिश बंद होने के बाद भी सड़कों व गलियों में पानी बहता हुआ देखा जा सकता था।
दीवार गिरने से चार दोपहिया वाहन हुए क्षतिग्रस्त
शहर के वार्ड नंबर सात में सुबह करीब सात बजे अचानक ग्रेफ की दीवार गली में गिर गई। गली में चार स्कूटी और एक मोटरसाइकिल खड़ा था। दीवार से सभी क्षतिग्रस्त हो गए। तेज आवाज सुनकर मोहल्लेवासी भी घरों से बाहर निकल आए और बाहर का नजारा देख कर हैरान रह गए। स्थानीय निवासियों ने बताया कि पिछले वर्ष भी यह दीवार गिरी थी और काफी नुकसान हुआ था। ग्रेफ की तरफ से तकनीकी खामी को दूर कर सही तरह से दीवार को तैयार नहीं किया जा रहा है, इसलिए बार बार यह दीवार गिर रही है।
विज्ञापन

पानी में डूबा नजर आया बगला मुखी मंदिर
मियां बाग इलाके में बगला मुखी मंदिर में सुबह के समय नाले का जल स्तर बढ़ने पर पानी मंदिर के अंदर पहुंच गया। देखते ही देखते पूरा मंदिर पानी से भर गया और मंदिर का बड़ा हिस्सा पानी में डूब गया। जब श्रद्धालु मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे तो मंदिर में पानी से भरा हुआ देख कर हैरान व परेशान हो गए। मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि जब भी तेज बारिश होती है तो इस तरह की परेशानी सामने आती है और पानी मंदिर में पहुंचता है। जानकारी के बावजूद प्रशासन इसको लेकर कुछ नहीं कर रहा है।
शहर के विभिन्न हिस्सों में हुआ जलभराव
घंटों की बारिश से शहर के मुखर्जी बाजार, शिवनगर, आदर्श कालोनी व अन्य इलाकों में जलभराव हुआ। सड़कों व गलियों में पानी भरने पर लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तेज बारिश के दौरान शहर की कई सड़कें पानी में डूबी हुई नजर आ रही थी और शहरवासियों के लिए चलना मुश्किल हो गया था। इसके अलावा कई स्थानों पर नाले व नालियों में जमा गंदगी सड़कों पर बहने लगी थी। बारिश बंद होने के बाद सड़कों व गलियों में जमा गंदगी ने परेशान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें