फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बसों में ओवरलोडिंग की तो कड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
उधमपुर में अधिकारियों के साथ मीटिंग करते डीसी पीयूष सिंगला। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। स्कूल बसों में जारी ओवरलोडिंग मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला विकास आयुक्त डा. पीयूष सिंगला ने जिले के सभी स्कूलों की प्रबंधन कमेटियों को कड़ी चेतावनी जारी करते हुए इस पर तुरंत रोक लगाने को कहा है। उन्होंने कहा कि स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूल इस संबंध में जारी सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करें। अन्यथा उन पर कड़ी कारवाई की जाएगी। उन्होंने ओवरलोडिंग देखे जाने पर अभिभावकों से इसकी जानकारी देने की अपील की है।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों के अभिवाभकों से भी इस बात को सुनिश्चित करने की अपील की कि स्कूल बसों में उनके बच्चों के बैठने के स्थान की उचित व्यवस्था हो। उन्होंने स्कूल प्रशासन को यातायात नियमों का पालन करने के अलावा बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और ड्राइवरों को तेज गति से वाहन चलाने से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जारी निर्देशों का पालन नही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें