फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः बारिश और बर्फबारी के बाद शुरू हुई शीतलहर, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

Sun, 15 Dec 2019 01:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
जम्मू कश्मीर में बारिश व बर्फबारी बदं होने के बाद अब सर्दी ने परेशान करना शुरू कर दिया है। शनिवार शाम को इतनी ज्यादा ठंड थी कि बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी कि रविवार को मौसम के पूरी तरह से साफ होने की संभावना है।

 
विज्ञापन

2 of 5
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार शाम से शुरू हुई बारिश शनिवार सुबह भी रुक रुक कर जारी थी, वहीं बसंतगढ़, पंचैरी, लाटी व अन्य पर्वतीय इलाकों में रुक रुक कर बर्फबारी जारी थी। सुबह करीब दस बजे कुछ समय के लिए बारिश तेज हो गई और शहरवासियों का घर से निकलना मुश्किल हो गया।

 
विज्ञापन

3 of 5
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
दोपहर करीब 12 अचानक बारिश बंद हो गई, हालांकि बादल छाए रहे। दोपहर करीब तीन बजे हल्की धूप भी निकल आई और धूप के निकलने के बाद लोगों को सर्दी से राहत मिली। बारिश बंद होने के बाद शहरवासी भी घरों से बाहर निकले और जरूरत की चीजें खरीदने के लिए बाजार गए।

 

4 of 5
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
शाम को जब सूर्य देव अस्त हुए तो सर्दी का प्रकोप बढ़ गया। शहर में सर्दी के कारण लोग फिर से घरों में दुबक कर रह गए और अलाव का सहारा लेकर सर्दी से बचने का उपाय करने लगे। शहर के विभिन्न हिस्सों में लोगों को अलाव का सहारा लेते हुए देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
एयर फोर्स के मौसम विभाग के अनुसार, बारिश बंद होने के बाद रात के समय न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रहेगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 13.3 और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। रविवार को मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और धूप निकलने पर सर्दी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें