फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलापूर्ति के समय मोटर पंप का इस्तेमाल किया तो खैर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर में जलापूर्ति में सुधार करने को लेकर जल शक्ति विभाग सख्ती करने वाला है। जो लोग जलापूर्ति के समय मोटर पंप से पानी खींचेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में दोषी पर जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही पानी का कनेक्शन भी बंद किया जा सकता है।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ शहर में लगातार पानी की किल्लत बढ़ रही है। शहरवासी विभिन्न स्थानों पर सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन भी कर रहे हैं। पानी की किल्लत के कारण नगर परिषद को भी शहरवासियों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर नगर परिषद के अध्यक्ष डॉ. जोगेश्वर गुप्ता ने जल शक्ति विभाग के एक्सईएन व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्णय लिया कि जब विभाग जलापूर्ति करेगा, तो मोटर पंप के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
जल शक्ति विभाग जब जलापूर्ति देता है तो शहर के कई हिस्सों में लोग पानी को मोटर से खींचने लगते हैं। यह काम ज्यादा पानी मिलने के लालच में किया जाता है। इसका असर यह होता है कि दूसरे घरों में जरूरत के अनुसार पानी नहीं पहुंचता। कुछ घरों में तो बिल्कुल पानी ही नहीं मिलता। इसी कारण पानी की किल्लत भी बढ़ती है।
विज्ञापन

-----
विद्युत आपूर्ति बंद कर की गई जलापूर्ति
प्रयोग के लिए जल शक्ति विभाग ने एक दिन पानी की किल्लत से जूझ रहे मोहल्ले में जलापूर्ति करने से पहले विद्युत आपूर्ति बंद करवा दी। इससे लोगों के घरों में जब जलापूर्ति की गई तो सभी को जरूरत के अनुसार पानी मिला। इससे साफ हो गया कि मोटर के इस्तेमाल के कारण ही कई घरों में पानी नहीं मिल पा रहा है।
-----
यूईईडी ने पानी की पाइप लाइन को पहुंचाया है नुकसान
यूईईडी ने सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के कार्य के दौरान पाइपों को नुकसान पहुंचाया है। इससे भी जलापूर्ति प्रभावित हुई है। जल शक्ति विभाग और नगर परिषद ने काम कर रहे ठेकेदार को सही तरह से पाइपों की मरम्मत करने के निर्देश दिए हैं। कई स्थानों पर ठेकेदार ने केवल औपचारिकता के लिए मरम्मत की है। इन स्थानों पर हमेशा पाइपों से पानी बहता रहता है।
-------
जल शक्ति विभाग जल्द ही मोटर पंप के जरिये पानी खींचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। इनको कई बार चेतावनी दी जा चुकी है। अब इनको अंतिम चेतावनी दी जा रही है। जलापूर्त के समय मोटर का इस्तेमाल बंद कर दें, ताकि दूसरे के घरों में भी जरूरत के अनुसार पानी पहुंच सके।
विज्ञापन

- ताज चौधरी, एक्सईएन, जल शक्ति विभाग, उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें