फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अस्थायी कर्मियों की हड़ताल जारी, जल आपूर्ति प्रभावित

विज्ञापन
उधमपुर। शहर के हाउसिंग कालोनी के एक घर में पानी की सप्लाई करता निजी टैंकर: संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। वीरवार रात आठ बजे से शुरू हुई जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की 72 घंटे की काम छोड़ हड़ताल के चलते जिले में जल संकट गहराने लगा है। हड़ताल के दूसरे दिन लोगों की दिक्कतें काफी बढ़ गई हैं।
रोटेशन वाइज पेयजल आपूर्ति के चलते शनिवार को आधे शहर में जल आपूर्ति नहीं हो पाई। लोगों को महंगे दाम पर पानी के टैंकर मंगवाने पड़े। जिले के ग्रामीण इलाकों में हड़ताल के चलते स्थिति गंभीर हो गई है। रामनगर, चिनैनी, मजालता और शहर के आसपास के कुछ इक्का-दुक्का क्षेत्रों को छोड़कर अधिकतर इलाकों में लगातार दो दिन से पानी की सुचारु सप्लाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे लोगों को हैंडपंपों और बावलियों से पानी ढोना पड़ रहा है। लेकिन यहां भी भीड़ बढ़ने से लोगों को अपनी बारी के लिए कतारों में लगना पड़ रहा है। उधर, जल शक्ति विभाग अपने स्थायी कर्मचारियों के सहारे जिला के शहरी इलाकों के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी पेयजल आपूर्ति को सुचारु बनाने का प्रयास कर रहा है। टैंकरों के प्रबंध भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें