फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित पानी नहीं आने से खंडुई के ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/जिब। धनू पंचायत के खंडूई गांव में नियमित पानी की आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीण काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि करीब एक साल से समस्या से परेशान हैं। मगर मौजूदा समय में समस्या और विकराल हो गई है। इस वजह से क्षेत्रवासियों को सर्दी में पीने के पानी के लिए दरबदर हो रहे है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी वेद प्रकाश, राकेश कुमार, सोमराज व खेम राज ने कहा कि नियमित रूप से पानी की सप्लाई नहीं होने से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सप्ताह में एकाध बार केवल दस मिनट के लिए पानी की सप्लाई आती है। वह भी कई घरों में नहीं पहुंचता है। लोग बूंद-बूद के लिए तरसने को मजबूर हैं। इस संबध में कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को अवगत करवाया गया, लेकिन आजतक किसी ने भी सुध नहीं ली है। वह भी जारी जल परियोजनाओं के जल्द पूरा होने के बाद समस्या के समाधान का आश्वासन देते हैं। क्षेत्र में जल संकट की समस्या लगातार गहराती जा रही है। इसलिए प्रशासन से अपील है कि जल्द समस्या का सामधान किया जाए। वहीं, जल्द सुध नहीं लेने पर ग्रामीण सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें