फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पानी का बिल नहीं दिया तो कर्मचारियाें का रुक जाएगा मार्च का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पानी के बकाया बिल को लेकर अब जल शक्ति विभाग सख्त हो गया है। 25 करोड़ की वसूली के लिए नोटिस भी जारी कर दिया गया है। 31 मार्च से पहले बिल का भुगतान न करने पर कर्मचारियों को मार्च का वेतन नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जहां घरेलू कनेक्शन का 20.01 करोड़ और व्यवसायिक का 2.01 करोड़ बकाया है तो वहीं सरकारी विभाग भी इसमें पीछे नहीं हैं। वे जल शक्ति विभाग के लगभग 4.51 करोड़ रुपये के पानी के कर्ज में डूबे हुए हैं।
जलशक्ति विभाग की ओर से घरेलू कनेक्शन का शहरी इलाकों में सालाना 3000 रुपये, जबकि ग्रामीण इलाकों में एक हजार रुपये प्रति कनेक्शन शुल्क निर्धारित किया गया है। व्यवसायिक कनेक्शन का बिल मीटर या फिर डाया के आधार पर जारी होता है। मौजूदा समय में जल शक्ति विभाग 30 करोड़ रुपये बकाया बिल में लेनदार हो चुका है। विभाग की ओर से बकाये की वसूली को लेकर सख्त निर्देश जारी करते हुए 15 मार्च से पहले पिछले बकाये के भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। मौजूदा वर्ष के बकाया को जमा कराने की 31 मार्च अंतिम तारीख निर्धारित की गई है। ऐसा न करने पर कनेक्शन काटने की भी चेतावनी दी गई है और जुर्माना भी वसूल किया जा सकता है। इसके अलावा किसी भी नए या पुराने उपभोक्ता को बिना एनओसी के कनेक्शन न जारी करने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

उपभोक्ता - बकाया - कनेक्शन
- घरेलू - 20 करोड़ - 28915
- व्याव्सायिक - 2.01 करोड़ - 335
- सरकारी - 4.51 करोड - 591
विभाग-बकाया
- जेकेटीडीसी - 42.31 लाख
- बिजली - 36.86 लाख
- पुलिस - 29.11 लाख
- हेल्थ एंड मेडिसन - 28.46 लाख
- पीडब्लयूडी आरएंडबी - 25.74 लाख
जिला प्रशासन ने भी लिया एक्शन
जिला प्रशासन की ओर से भी पानी के बकाया बिल की वसूली को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत डीसी सलोनी राय ने सभी उपभोक्ताओं सहित सरकारी कर्मचारियों को भी बकाया बिल जमा कराने के निर्देश दिए हैं। खासकर संबंधित ट्रेजरी कार्यालयों को बिना पानी के बिल के बकाये के भुगतान से जुड़े प्रमाण पत्र के बिना किसी भी कर्मचारी को मार्च माह का वेतन न जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
...........
कई उपभोक्ताओं ने लंबे समय से पानी के बिल का भुगतान नहीं किया है, इसलिए विभाग को मजबूरन सख्ती बरतनी पड़ रही है। उपभोक्ताओं को हिदायत है कि अपना बिल समय पर अदा करें। सरकारी विभागों को भी बकाया बिल का नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


-संदीप गुप्ता, कार्यकारी अभियंता पीएचई

फोटो सहित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें