रामबन। पुलिस ने मंगलवार को एक गुमशुदा व्यक्ति को खोजकर उसके परिवार से मिलाया।
पुलिस के अनुसार रोमेश कुमार पुत्र सुरम चंद निवासी कटियाला, स्वानी, चंद्रकोट, रामबन की गुमशुदगी की रिपोर्ट 30 अक्तूबर 2024 को पुलिस स्टेशन चंद्रकोट में दर्ज की गई थी। बाद में गुमशुदा व्यक्ति का पता लगाने के लिए एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने गुमशुदा व्यक्ति का पता लगाया और कानून के तहत उचित प्रक्रिया का पालन करते हुए उसे उसके परिवार से मिलाया। संवाद