फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षदों की अनुमति के बिना जलशक्ति विभाग नहीं करवा सकेगा नया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जलशक्ति विभाग अब कोई भी क्षतिग्रस्त पाइपों की मरम्मत या फिर नई पाइप लाइन बिछाने का कार्य पार्षदों की अनुमति के बिना नहीं कर सकेगा। जब पार्षद अनुमति देगा उसके बाद ही वह सड़कों व गलियों में खोदाई कर पाइप लाइन बिछाने और मरम्मत का कार्य कर सकेगा।
विज्ञापन

नगर परिषद ने जलशक्ति विभाग के सभी नाए कामों पर रोक लगा दी है। इससे पहले जलशक्ति विभाग ने जितने स्थान पर भी गलियों व सड़कों में पाइप लाइन बिछाई है, उसकी हालत को आज तक नहीं सुधारा नहीं किया गया है। जलशक्ति विभाग की तरफ से शहर के विभिन्न हिस्सों में करीब एक वर्ष से पुरानी पाइपों के स्थान पर नई पाइप डालने का काम किया जा रहा रहा है। इसके साथ कई स्थानों पर पाइपों की मरम्मत भी की जा रही है। मरम्मत व पाइप लाइन बिछाने के बाद जलशक्ति विभाग सड़कों व गलियों की मरम्मत नहीं कर रहा है।
इसके बाद कई महीनों तक सड़कें व गलियां बदहाल पड़ी हैं और इसके कारण शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर नगर परिषद ने जलशक्ति विभाग पर सख्ती कर दी है। इसके साथ जलशक्ति विभाग के नए काम पर रोक लगा दी है। जलशक्ति विभाग को निर्देश दे दिए गए हैं कि कोई भी काम करने से पहले पार्षद से अनुमति लेगा। पार्षद को अगर लगता है कि काम सही तरह से किया जा रहा है। उसके बाद ही वह आगे का काम कर सकेगा। इसके अलावा निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द मरम्मत व पाइप लाइन बिछाने के लिए क्षतिग्रस्त की गई सड़कों व गलियों की हालत को सुधारा जाए। इनकी हालत सुधरने के बाद ही विभाग आगे का काम शुरू कर सकेगा। निर्देश मिलने के बाद जलशक्ति विभाग ने नई पाइप लाइन बिछाने व क्षतिग्रस्त पाइपों की मरम्मत का कार्य बंद कर दिया है।
विज्ञापन

करीब सप्ताह पहले ही जलशक्ति विभाग के साथ बैठक की है। जिसमें विभाग से काम की पूरी जानकारी हासिल करने के बाद दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अब नगर परिषद की अनुमति के बिना शहर के अंदर किसी भी सड़क व गली में खुदाई नहीं की जा सकेगी। पार्षद से अनुमति के बाद ही जलशक्ति विभाग यह काम कर सकेगा।
विज्ञापन

-डॉ. जोगेश्वर गुप्ता, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें