फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पांच और ने दी कोरोना को मात

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में बुधवार को पांच और लोग कोरोना महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं। इसके साथ शाम तक कोई भी नया संक्रमित मामला सामने नहीं आया है। इससे स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को राहत मिली है। बुधवार के चलते कोरोना टीकाकरण नहीं हुआ है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट लगातार जारी है। उधमपुर कोरोना मुक्त होने की तरफ लगातार बढ़ रहा है। तीन सप्ताह से तो जिले में कोरोना संक्रमण के मामले 30 से कम ही रहे हैं। साथ ही ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को शाम तक पांच लोग कोरोना केे मात देने में कामयाब रहे हैं। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। इन सभी को होम आइसोलेशन पर रखा गया था। रिपोर्ट आने के बाद आइसोलेशन के तहत लगाई गई पाबंदियां हटा दी गई हैं। लेकिन अभी इनको सर्विलांस पर रहना होगा। इसके साथ ही शाम तक जिले में कोरोना संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है। मंगलवार केे जिले में दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल 4241 मामले हो गए हैं, जिनमें से 4161 महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं। 57 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में मौजूदा समय में संक्रमण के 23 मामले शेष हैं। 17 को होम आइसोलेशन और 101 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें