फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सीवरेज के लिए उखाड़ी सड़कें, ठोकरें खाकर गिरते हैं लोग

विज्ञापन
वार्ड 15 की क्षतिग्रस्त गली।
विज्ञापन
उधमपुर। शहर का वार्ड 15 विकास कार्याें में अन्य वार्डों से पिछड़ रहा है। इस वार्ड में सीवरेज के लिए उखाड़ी गईं सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे बने हैं। इससे लोग ठोकरें खाकर गिर रहे हैं। सफाई व्यवस्था भी बदहाल है।
विज्ञापन

शहर के धार रोड की तरफ हाॅस्पिटल गेट से दूधाधारी मंदिर और वीनस चौक से कल्लर तक फैले इस वार्ड की ज्यादातर गलियां और सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। इनमें बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं और जल निकासी के लिए बनाई गई कई नालियां गंदगी से बंद पड़ी हैं। स्वच्छता व्यवस्था भी बदहाल है। सीवरेज की पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गईं सड़कों की हालत अभी तक नहीं सुधारी गई है। वार्ड वासियों का कहना है कि गलियों और सड़कों में बने गड्ढों के चलते आवाजाही में परेशानी होती है। बच्चे और बुजुर्ग ठोकरें खाकर गिरते हैं और दोपहिया वाहन चालक हादसे के जोखिम से परेशान रहते हैं। उधर जल निकासी के लिए कई जगहों पर नालियां तक नहीं हैं और कहीं नालियों की लंबे समय से सफाई नहीं होने से ये गंदगी से बंद हो गई हैं। इससे उठती बदबू के कारण वातावरण भी प्रदूषित होता है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। इसके चलते जहां बारिश के दिनों में नालियों का गंदा पानी सड़कों और गलियों में भर जाता है तो वहीं गर्मी के मौसम में नालियों में फंसी गंदगी की बदबू से संक्रामक रोगों के फैलने का डर सताता रहता है।
-
शहर के लगभग सभी वार्डों में सीवरेज के लिए उखाड़ी गई गलियाें और नालियों की हालत सुधार दी गई है लेकिन वार्ड 15 के लोग आज भी इनकी मरम्मत के लिए तरस रहे हैं। प्रशासन को जल्द इनकी मरम्मत करवाकर राहत प्रदान करनी चाहिए।
विज्ञापन

-विक्रम सल्लन

वार्ड की नालियों की ठीक से सफाई नहीं हो रही है। इससे कई जगह नालियां गंदगी से भरकर बंद हो चुकी हैं। गंदगी की सड़न से उठती बदबू काफी परेशान करती है। आगे गर्मी में परेशानी और भी बढ़ जाएगी, इसलिए प्रशासन से अपील है कि समस्या को दूर करवाए।
-राघव गुप्ता

वार्ड की कई गलियों में जल निकासी के लिए नालियों का उचित प्रबंध तक नहीं है। आधी अधूरी नालियों के सहारे जल निकासी ठीक से नहीं हो पाती है। इससे बारिश के दिनों में गंदा पानी सड़कों व गलियों में भरने से परेशानी पेश होती है, इसलिए इन परेशानियों को जल्द दूर किया जाना चाहिए।
-राजेश कुमार

वार्ड में बिजली-पानी और स्ट्रीट लाइट आदि का प्रबंध तो ठीक है लेकिन अधिक समस्या गलियों और सड़कों की खस्ताहालत के कारण पेश आती है। गलियों व सड़कों पर बन गड्ढे जहां दोपहिया वाहन चालकों के लिए हादसों का कारण बनते हैं तो वहीं छोटे बच्चों और बुजुर्गों के यहां अकले गुजरने में गिरकर चोटिल होने का खतरा बना रहता है।
-जोगिंदर कुमार

वार्ड में स्वच्छता बनाए रखने के लिए नगर परिषद लगातार प्रयास कर रहा है। कुछ जगहों पर लोगों के खाली प्लाॅटों में जमा कचरे की वजह से परेशानी आ रही थी। आज भी शिकायतें मिलने के बाद अभियान चलाकर बंद नालियों को खोलने का काम पूरा किया गया है। सीवरेज के काम के लिए उखाड़ी गई गलियों और सड़कों की मरम्मत के लिए भी युईईडी विभाग से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन

-राजिंदर ढींगरा, सीईओ नगर परिषद





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें