उधमपुर। स्टोर क्रशर यूनिट बंद होने से डंपर, टिप्पर व ट्राॅली वाले काफी परेशान हैं।
मंगलवार को पत्रकारवार्ता का आयोजन कर डंपर-टिप्पर यूनियन के सदस्यों ने प्रशासन से अपील की है कि क्रशर वालों की नाराजगी को दूर कर उनका कामकाज शुरू करवाया जाए ताकि डंपर-टिप्पर वालों का रोजगार भी चलता रहे।
सन्नी कुमार व अन्य ने पत्रकारवार्ता में कहा कि स्टोन क्रशर संचालक विधानसभा में उधमपुर के विधायकों की ओर से उन्हें बार-बार माइनिंग माफिया के नाम पर टारगेट किए जाने से आहत हैं, इसलिए उन्होंने अपने यूनिट बंद कर दिए हैं। इसके चलते क्रशर से माल ढोने वाले डंपर, टिप्पर और ट्राॅली वालों का कामकाज भी बंद हो गया है। उनकी गाड़ियां खड़ी हो गई हैं, जिससे वे बेरोजगार हो गए हैं। वे गाड़ियों की किश्तें नहीं निकाल पा रहे हैं, इसलिए प्रशासन और विधायकों से अपील है कि क्रशर इकाइयों का कामकाज शुरू करवाया जाए।