चिनैनी। कोरोना के खात्मे के लिए लोग कोविड-19 एसओपी का सख्ती से पालन करें। जरूरी कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकलें और मास्क व सैनिटाइजर का हमेशा इस्तेमाल करें। सोमवार को स्वयं कस्बे को सैनिटाइज करते हुए म्यूनिसिपल कमेटी के अध्यक्ष मानिक गुप्ता और उपाध्यक्ष अमित अवरोल ने लोगों से अपील की।
जानकारी के अनुसार शब-ए-कदर पर कर्मचारियों की छुट्टी होने पर म्यूनिसिपल कमेटी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने सोमवार को स्वयं सैनिटाइजेशन की कमान संभाली। इस दौरान ट्रैक्टर लेकर कस्बे में दवाई का छिड़ाकव किया। इसके साथ ही लोगों से कोविड एसओपी और पाबंदियों का सख्ती से पालन करने की अपील की। मानिक गुप्ता ने कहा कि वह भी कुछ समय पहले संक्रमित हो गए थे। अब उससे उबर चुके हैं। संक्रमित रहते हुए भी कस्बेवासियों की परेशानियों को दूर करने का प्रयास करते रहे। फोन से कर्मियों को फॉगिंग और दवाई का छिड़काव करने के निर्देश देते रहे।