चिनैनी। उधमपुर जिले सहित तहसील चिनैनी में कोरोना के खात्मे के लिए जांच और टीकाकरण प्रक्रिया जोरशोर से जारी है। सोमवार को तहसील सहित आसपास के इलाकों में करीब 68 लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए, जिनमें से पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही सात लोगों ने महामारी को मात देने में कामयाबी पाई है।
जानकारी के मुताबिक कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमित 389 केस थे, जिनमें से मौजूदा समय में 204 ही सक्रिय हैं। जिस तरह से चिनैनी और आसपास के क्षेत्र में लोग कोरोना को मात दे रहे हैं, उससे एक्टिव केस की संख्या जल्द कम होने की उम्मीद है। दूसरी और वैक्सीन लगाने का कार्य भी तेजी से जारी है। लोग पहली व दूसरी डोज लगवाने के लिए केंद्रों में पहुंच रहे हैं।