फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: वीवीआईपी मूवमेंट के कारण दोमेल-सलाथिया चौक तक अवैध पार्किंग पर प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। वीवीआईपी मूवमेंट के चलते शहर के सबसे व्यस्त मार्ग दोमेल चौक से सलाथिया चौक तक अवैध पार्किंग पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिला प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किए है। मुख्य सड़क पर अनधिकृत पार्किंग के कारण अकसर यातायात बाधित रहता है जिससे सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन

26 अप्रैल से 24 घंटे तक (शाम 4 बजे) दोपहिया, चारपहिया या व्यावसायिक वाहनों को पार्क करने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। केवल अधिकृत वाहनों को अनुमति दी जाएगी। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को तुरंत जब्त कर लिया जाएगा। साथ ही जनता से अपील की है कि निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करें और ट्रैफिक पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों के साथ सहयोग करें ताकि वीवीआईपी दौरे के दौरान यातायात सुचारु रूप से चलता रहे। पुलिस विभाग और एआरटीओ को निर्देश दिए हैं कि आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें