फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोमेल चौक पर शौचालय न होने से दुकानदार और यात्री परेशान

विज्ञापन
धमपुर:दोमेल चौक पर दुकानों के बाहर रोड की खस्ता हालत तथा मौके पर पहुंची व्यापार मंडल की टीम को जान? - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। व्यापार मंडल के सदस्यों ने प्रधान जितेंद्र बरमानी की अध्यक्षता में नगर के दोमेल चौक इलाके का दौरा कर दुकानदारों की समस्याएं जानीं। दुकानदारों ने शौचालय, सड़क पर धूल उड़ने और नालियों की समस्या सामने रखी। इस पर उन्हें आश्वासन दिया गया कि उनकी समस्याओं पर प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदार रमेश कुमार व अन्य ने बताया कि दोमेल चौक में शौचालय न होने के कारण यात्रियों व दुकानदारों को परेशानी होती है। इसके अलावा चौक के आसपास सीवरेज के काम के कारण धूल मिट्टी की परेशानी बढ़ गई है। इसे जल्द दुरुस्त करने की जरूरत है। जलनिकासी का भी उचित प्रबंध नहीं है। नालियां क्षतिग्रस्त और ब्लॉक हो चुकी हैं। इससे कामकाज प्रभावित हो रहा है। मंडल के सदस्यों ने दुकानदारों को आश्वस्त किया कि वे उनकी समस्याओं के निवारण को लेकर उचित कार्रवाई करेंगे।
व्यापार मंडल के चेयरमैन विक्रम सिंह सलाथिया ने कहा कि सड़क पर धूल मिट्टी की परेशानी को दूर करने के लिए संबंधित विभाग के जेई को कहा गया है। जल्द इसका समाधान हो जाएगा। इसके अतिरिक्त सीवरेज कार्य से संबंधित इनके सभी मसलों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। जबकि, फुटपाथ और जलनिकासी के मसले को संबंधित 35 बीआरटीएफ के अधिकारियों के साथ साझा किया जाएगा, ताकि जल्द इनकी नाली की समस्या का समाधान हो सके।

उधमपुर:दोमेल चौक पर दुकानों के बाहर रोड की खस्ता हालत तथा मौके पर पहुंची व्यापार मंडल की टीम को जा?- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें