फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद ने आतंकवाद के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। कश्मीर में लंबे समय से हिंदुओं पर किए जा आतंकी हमले के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने बुधवार को राज सिनेमा के नजदीक धार रोड पर आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सोची समझी साजिश के तहत ही बार-बार हमले कर हत्याएं की जा रही हैं। हत्यारों को अभी तक पकड़ा नहीं गया है। केंद्र सरकार से मांग है कि कश्मीर में रहने वाले हिंदुओं की सुरक्षा के प्रबंध किए जाएं।
विज्ञापन

दोपहर के समय विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री सुभाष शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की। सुभाष शर्मा व अन्य सदस्यों ने कहा कि मंगलवार को कश्मीर में आतंकवादियों ने दो निर्दोष हिंदुओं की हत्या कर दी है। इससे पहले भी कश्मीर में कई बार सोची समझी साजिश के तहत हिंदुओं को निशाना बनाया गया है। कश्मीर में काफी संख्या में कश्मीरी पंडित और अन्य काम कर रहे हैं। अब इनको आतंकवादियों ने निशाना बनाना शुरू कर दिया है। इसका विश्व हिंदू परिषद कड़ा विरोध करती है और सरकार से मांग करता है कि कश्मीर में हिंदुओं को सुरक्षा प्रदान की जाए। हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
केंद्र सरकार की तरफ से कश्मीरी पंडितों की घर वापसी की तैयारी की जा रही है, लेकिन इससे पहले उनकी सुरक्षा की तरफ ध्यान देना होगा। आतंकवादी कश्मीरी पंडितों पर हमला कर घर वापसी का विरोध कर रहे हैं। केंद्र सरकार को आतंकवादियों को इसका मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। सुरक्षा की गारंटी मिलने के बाद ही कश्मीरी पंडित वापस जाएंगे। आतंकवादियों को संदेश देने की जरूरत है कि उनके इस तरह के हमलों से कोई डरने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें