11 मई को एचआरटीसी कर्मचारी गेट मीटिंग कर कार्यालय के प्रांगण में धरना-प्रदर्शन करेंगे।
जम्मू के जानीपुर स्थित आपशंभू मंदिर में हुई घटना के बाद अब उधमपुर के देविका मंदिर परिसर में एक शरारती तत्व ने नशे की हालत में खूब उत्पात मचाया। मंदिर के चौकीदार ने घटना के बारे में मंदिर के पुजारी को बताया मौके पर पहुंचे पुजारी और स्थानीय लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले किया।
बुधवार देर रात को नशे की हालत में पंचैरी निवासी रशीद देविका मंदिर के बाहर जमकर गाली-गलौज कर रहा था। उसने मंदिर में घुसने की भी भरपूर कोशिश की, पर मंदिर के बंद होने के कारण उसे इसमें सफलता नहीं मिली। मंदिरों के चौकीदार ने तुरंत इस घटना की जानकारी मंदिरों के पुजारी को दी।
मंदिर के पुुजारी और एडवोकेट सुरिंदर खजूरिया ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो नशे की हालत में रशीद मंदिर के बाहर गालियां दे रहा था। उसने मंदिर के बाहर हलकी तोड़फोड़ भी थी। स्थानीय लोगों को उसे मंदिर परिसर में घुसने से रोकने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी।
लोगों के रोकने के बाद भी उसने गालियां देना व धार्मिक टिप्पणियां करना बंद नहीं किया तो लोगों ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने रशीद पर देविका मंदिर के बाहर उत्पात मचाने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उसके खिलाफ शराब पीकर हुड़दंग करने की धारा लगाई गई।