फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध देखे जाने से हड़कंप, सुरक्षा बलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Wed, 14 Sep 2016 12:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
विज्ञापन
आतंकी - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
संदिग्ध देखे जाने के बाद हरकत में आई पुलिस ने मंगलवार को सर्च आपरेशन चलाया, जो रात तक जारी रहा। इस दौरान लोगों में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मंगलवार को दोपहर के समय पुलिस को सूचना मिली कि चिनैनी के सुद्धमहादेव क्षेत्र के पास एक नाले के निकट दो संदिग्ध देखे गए हैं, जो आर्मी की वर्दी में हैं और उनके हाथ में हथियार भी हैं। इसके बाद कुछ लोगों ने सुद्धमहादेव में तैनात सीआरपीएफ, पुलिस को सूचित किया। तुरंत बाद सभी हरकत में आ गए और मौके की ओर रवाना हो गए।

जिस जगह पर संदिग्ध जाने की सूचना मिली थी, वहां के चप्पे-चप्पे को खंगालना शुरू किया। दोपहर के समय शुरू हुआ सर्च आपरेशन खबर लिखे जाने तक जारी था। लेकिन, उस समय तक कुछ भी सुराग नहीं लग सका। पुलिस और सीआरपीएफ के जवान ऊपर पहाड़ी तक छानबीन करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नालों के अलावा खेतों में भी सर्च अभियान चलाया गया। एसडीपीओ विनोद शर्मा ने कहा कि उन्हें जैसे ही जानकारी मिली, तो पुलिस और सीआरपीएफ की टीम मौके की ओर रवाना हो गई। इसके बाद सर्च आपरेशन शुरू किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें