फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबन के धर्मुंड पहुंची कारगिल विजय मशाल

विज्ञापन
रामबन के धर्मुंड में पहुंची कारगिल विक्ट्री फ्लेम - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर/रामबन। कारगिल विजय के 23 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सेना ने धर्मुंड बटोत में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें गवर्नमेंट मिडिल स्कूल धर्मुंड में कारगिल विजय मशाल का आगमन भी शामिल था।
विज्ञापन

इस दौरान स्कूली बच्चों ने देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन करते हुए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम ने 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुर सैनिकों को याद करने वाले बच्चों के बीच देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया गया। सेना ने जीओसीए सीआईएफ डेल्टा के रूप में अपने शहीद नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
जीओसी ने बल की सभी रैंकों को बधाई दी, और उन्हें सेना में रहकर राष्ट्र हित में आत्मविश्वास और गर्व के साथ सफलता की ओर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। कारगिल विजय मशाल ने 17 जून को उत्तरी कमान से अपनी यात्रा शुरू की थी, जो डेल्टा फोर्स क्षेत्र में पहुंच चुकी है। 26 जून तक यह फोर्स क्षेत्र को पार करेगी और द्रास की तरफ बढ़ेगी।

रामबन के धर्मुंड में पहुंची कारगिल विक्ट्री फ्लेम- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें