फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी: भवन-त्रिकुटा पर्वत पर बर्फबारी देख चहके श्रद्धालु, बेहद खूबसूरत नजारा, देखें तस्वीरें

Sun, 15 Dec 2019 01:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
कटड़ा नगर सहित भवन में दो दिन बारिश रहने के बाद शनिवार सुुबह से ही त्रिकुटा पर्वत पर धुंध छाई रही। भवन सहित आसपास के पहाड़ों पर हुई बर्फबारी देखकर देश-विदेश से दर्शन को आए भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिला। इस बार भैरो घाटी से लेकर सांझी छत मार्ग तक बर्फ गिरी है। धुंध छाए रहने के कारण हेलीकॉप्टर सेवा तीसरे दिन भी प्रभावित रही।

 
विज्ञापन

2 of 5
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को बारिश होने के साथ भवन सहित भैरो घाटी व सांझी छत मार्ग पर भी भारी बर्फवारी हुई थी। इसे देखकर भक्त चहक उठे। भवन से मिली जानकारी के अनुसार बारिश व बर्फवारी से तापमान में काफी गिरावट आई है। इससे रात को भवन पर रुकने वाले यात्री कंबल लेने के लिए कतार में लगे हुए थे।

 
विज्ञापन

3 of 5
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
भवन में आधा फीट तथा भैरो घाटी में एक फीट के करीब बर्फ गिरी है। त्रिकुटा पर्वत पर एक और भवन में छह इंच के करीब बर्फबारी हुई है। हेलीपैड पर हल्की बर्फ और धुंध रहने के कारण शनिवार को भी हेलीकॉप्टर सेवा प्रभावित रही।

 

4 of 5
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
इससे कुछ यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके साथ की दिनभर ठंडी हवाएं चलती रहीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
पंजीकरण कक्ष के मुताबिक, शुक्रवार को 12 हजार भक्तों ने भवन की तरफ प्रस्थान किया।  शनिवार को शाम छह बजे तक बीस हजार के करीव भक्त पंजीकरण करवा चुके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें