फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जखैनी चौक से उधमपुर तक दिनभर रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिनैनी-नाशरी टनल क्षेत्र में सुबह से दोपहर तक लंबा जाम लगा रहा। इस कारण जहां वाहन रेंगते रहे वहीं, यात्रियों और चालकों को दिनभर परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

वीरवार को जम्मू से श्रीनगर की ओर एकतरफा यातायात बहाल कियाय गया था। बुधवार को उधमपुर में रोके गए वाहनों के छोड़े जाने पर हाईवे पर दबाव बढ़ने से चिनैनी-नाशरी इलाके में जाम लग गया और दोपहर एक बजे तक वाहन रेंगते नजर आए। जाम की गंभीर स्थिति को देखते हुए यातायात पुलिस ने एहतियातन श्रीनगर की ओर जाने वाले वाहनों को जखैनी चौक पर रोक दिया था, लेकिन फिर भी जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी है। एक घंटे के सफर को तय करने में छह घंटे का समय लग गया।
गौरतलब रहे कि बुधवार को बनिहाल के शाबनवास इलाके में पस्सियां गिरने की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग करीब आठ घंटे बंद रहा था। वहीं, वीरवार को वाहनों की आवाजाही जम्मू से श्रीनगर की तरफ रखी गई थी, जिससे श्रीनगर की तरफ जाने वाले वाहनों की अधिक संख्या के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इससे उधमपुर तक यात्रियों व चालकों को जाम की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ा है। जाम की वजह से जखैनी चौक से लेकर उधमपुर आने वाले विभिन्न संपर्क मार्गों के यात्रियों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ी। विद्यार्थियों से लेकर नौकरीपेशा व अन्य कामों के लिए जाने वाले लोग भी काफी देरी से गंतव्य पर पहुंचे हैं। सबसे अधिक परेशानी ट्रक चालकों को उठानी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें