फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: टमाटर के बिना तड़का, लोगों का गुस्सा भड़का

विज्ञापन
विज्ञापन
दोगुना से ज्यादा बढ़े सब्जियों के दाम, आमजन परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। आमद कम पड़ने से सब्जियों के बेहद दाम बढ़ गए हैं। 30 रुपए तक मिलने वाला टमाटर 80 रुपये में बिक रहा है। तड़के से टमाटर गायब हो गया है। दाम बढ़ने से लोग आक्रोश में हैं। लोगों का कहना है कि सरकार को बढ़ते दामों पर अंकुश लगाकर राहत देनी चाहिए।
एक सप्ताह में सब्जियों के दाम अचानक बढ़ गए हैं। इसके दो महीने कम होने के आसार नहीं हैं। सबसे ज्यादा टमाटर रुला रहा है। वहीं, 20 से 30 रुपये किलो तक मिलने वाला करेला, बैंगन, तोरी, लोकी, घिया के दाम 50 रुपये से ऊपर चले गए हैं। भिंडी 60, तोरी 60, बींस 60, अरबी 60, शिमला मिर्च 80, बैगन 60, बंद गोभी 50, फूल गोभी 50 और घिया 50 रुपए किलो के हिसाब से बिक रहा है। नींबू का रेट भी 100 रुपये किलो तक पहुंच गया है। आमजन परेशान है। महंगी सब्जियां खरीदने से उनका घरेलू बजट गड़बड़ा गया है।
विज्ञापन

दो किलो तक सब्जी खरीदने वाला आधा किलो पर सिमटा
दाम बढ़ने से सब्जी विक्रेता भी परेशान हैं। सब्जी विक्रेता हंस राज, कालीदास, सोनू, बिल्लू शर्मा का कहना है कि मौसम की मार से सब्जियों की पैदावार प्रभावित हुई है। मंडी में आमद कम होने से रेट डबल से अधिक हो गए हैं। पहले एक से दो किलो सब्जी खरीदने वाले लोग अब आधा किलो या इससे भी कम खरीद रहे हैं। अधिकतर लोग सब्जियां खरीदने से परहेज करने लगे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से आनी वाली सब्जियों से कुछ राहत की उम्मीद है, लेकिन अभी एक से दो महीने का समय लग सकता है।
विज्ञापन

100 की सब्जी दो दिन चलाते थे, अब 2 वक्त की मुश्किल
सब्जी खरीदने आए मोहन लाल, विमल शर्मा, रोहित कुमार और विनय कुमार ने कहा कि पहले 100 रुपये से थैला भरकर सब्जियां ले जाते थे। एक-दो दिन तक सब्जी खदीदने की जरूरत नहीं पड़ती थी, लेकिन अब 100 रुपये से दो वक्त की सब्जी भी नहीं मिल रही है। इससे घर का बजट बिगड़ गया है। रेट कम होने तक रसोई का बजट संभालना चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें