श्राइन बोर्ड़ के 34 वे स्थापना दिवस के मौके पर बोर्ड़न अधिकारी हवन यज्ञ में हिस्सा लेते हुए
- फोटो : KATRA
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने शुक्रवार को 34वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान भवन, अद्धक़ुवारी, कटड़ा, जम्मू व अन्य स्थानों पर आध्यात्मिक गतिविधियां हुईं। इसमें देश भर आए भक्तों के साथ बोर्ड के कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
बोर्ड के सीईओ सिमरनदीप सिंह ने पूजा-अर्चना में शामिल होकर बोर्ड स्टाफ को बधाई दी और भविष्य में भी श्रद्धालुओं के लिए अपनी बेहतर सेवाएं देने को कहा। उन्होंने कहा कि वर्ष 1986 में बोर्ड का गठन होने के बाद यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। उनका प्रयास है कि सभी को बेहतर सुविधाए मिल सके। बोर्ड की ओर से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए विभिन्न विकास प्रोजेक्ट पूरे किए गए हैं। इसके अलावा कटड़ा के निहारिका कांप्लेक्स में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक वर्मा, डा. अरविंद करवानी, अमित वरमानी, श्री दीपक दुबे, उप सीईओ डा. ब्रिगेडियर एमएम हरजाई, मुख्य अधिकारी श्री नरेश सिंह, एसएसपी नरेश सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।