फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीब तीन हजार लोगों को लगाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में शनिवार को कुल 2930 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। शुक्रवार के मुकाबले में शनिवार को वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की संख्या में कमी आई है। इसका कारण वैक्सीन की कमी है। 18 से 44 आयु वर्ग सबसे अधिक लोगों को वैक्सीन लगी है। 45 से अधिक आयु वर्ग के सैकड़ों लोगों को घर घर जाकर वैक्सीन लगाई गई है।
विज्ञापन

जिले में वैक्सीन की कमी लगातार सामने आ रही है। जब कमी होती है तो करीब दो हजार लोगों को ही वैक्सीन लग पाती है और जब नया स्टाक पहुंचता है तो एक दिन में पांच हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जाती है। शुक्रवार को नया स्टाक पहुंचने के बाद जिले में साढ़े पांच हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी।
लेकिन शुक्रवार को इनकी संख्या में कमी आ गई है। स्वास्थ्य विभाग प्राप्त जानारी अनुसार एक स्वास्थ्य कर्मचारी को पहली और तीन को दूसरी, 24 फ्रंट लाइन वर्कर्स को दूसरी, 18 से 44 आयु वर्ग में 1600 लोगों को पहली, 45 से 60 आयु वर्ग में 109 लोगों को पहली और 959 लोगों को दूसरी, दस वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 224 को दूसरी डोज दी गई है। वैक्सीन लगवाने के लिए हजारों की संख्या में लोग वैक्सीन सेंटरों में पहुंचे थे। लोगों ने घंटों लाइनों में लगकर अपनी बारी आने इंतजार किया। स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी शाम तक वैक्सीन लगाने के काम में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें