उधमपुर। जिला के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में शनिवार को 3230 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। इनमें सात फ्रंट लाइन वर्कर ने दूसरी डोज, 18 से 44 साल की आयु वर्ग के 1058 लोगों ने पहली खुराक और 1245 ने दूसरी खुराक ली है। इसके अलावा 45 से 60 साल की आयु वर्ग के 92 लोगों ने पहली और 587 ने दूसरी खुराक ली। 25 वरिष्ठ नागरिकों ने पहली और 216 ने दूसरी डोज ली।
शुक्रवार की तरह ही शनिवार को भी जिला के विभिन्न वैक्सीन केंद्रों पर लोग सुबह से ही पंहुचने शुरू हो गए थे, जहां सभी ने पंजीकरण करवाने के बाद वैक्सीन की डोज ली। गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग के पास कोरोना वेक्सीन का नया स्टाक आने के बाद लोगों को वैक्सीन लगाने का काम तेजी के साथ पूरा किया जा रहा है। हर रोज हजारों लोग जिला के विभिन्न वैक्सीन केंद्रों पर पंहुचकर कोरोना का टीका लगवा रहें हैं। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।