फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन संकट : मात्र 1109 लोगों को लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में एक बार फिर से वैक्सीन का संकट पैदा हो गया है। मंगलवार को केवल 1109 लोगों को ही वैक्सीन लग सकी है। काफी संख्या में लोग बिना वक्सीन लगाए बिना घरों को लौटे। इनको स्वास्थ्य विभाग ने जल्द वैक्सीन उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है। स्वास्थ्य विभाग को उम्मीद है कि जल्द उनको वैक्सीन का नया स्टाक मिल जाएगा।
विज्ञापन

जिले में वैक्सीन लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 50 से अधिक सेंटर स्थापित किए हैं। जब वैक्सीन होती है तो इनमें हर रोज तीन हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जाती है और जब वैक्सीन कमी होती है तो इनकी संख्या 1500 से भी कम चली जाती है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के पास चार से ज्यादा वैक्सीन मौजूद थी। इसलिए तीन हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई। लेकिन मंगलवार को नया स्टाक न पहुंचने पर वैक्सीन लगवाने लोगों का आंकड़ा केवल 1109 तक ही पहुंच पाया। वैक्सीन लगवाने के लिए हजारों की संख्या में लोग वैक्सीन सेंटरों में पहुंच गए थे। लेकिन वैक्सीन की कमी के कारण सैंकड़ों लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार सात फ्रंट लाइन वर्कर्स को दूसरी डोज, 18 से 44 आयु वर्ग के 596 लोगों को पहली, 45 से 60 आयु वर्ग में 60 लोगों को पहली और 343 लोगों को दूसरी, दस वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 93 लोगों को दूसरी डोज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें