फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 3734 लोगों को लगाई गई वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में बुधवार को 3734 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई गई है। सेंटरों के बाहर सुबह से दोपहर तक लोगों का पहुंचना जारी रहा। स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त स्टाक मौजूद है, जिस कारण प्रक्रिया में तेजी आई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग को पिछले दिनों 25 हजार से अधिक डोज का नया स्टाक मिला है और इसी कारण अब वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया को भी तेज किया गया है। मंगलवार को जिले में साढ़े चार हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी। बुधवार को इनकी संख्या में थोड़ी गिरावट आई है। शाम तक कुल 3734 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में 30 फ्रंट लाइन वर्कर्स को दूसरी डोज, 18 से 44 आयु वर्ग में 1401 लोगों को पहली 1380 लोगों को दूसरी डोज, 45 से 60 आयु वर्ग में 52 लोगों को पहली और 639 लोगों को दूसरी, 20 वरिष्ठ नागरिकों को पहली 212 को दूसरी डोज लगाई गई है। वैक्सीन लगवाने के लिए सुबह से ही वैक्सीन सेंटर के बाहर लोगों की कतारें लग गई थी और हजारों की संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने के बाद ही घरों को लौटे। बुधवार शाम तक स्वास्थ्य विभाग के पास 17480 डोज मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें