फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के गोद लिए चिंगम गांव में 100 फीसदी टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। सेना की ओर से गोद लिए गए किश्तवाड़ जिले में चिंगम गांव में सौ फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य हासिल हो गया है। इसी के साथ यह गांव सौ फीसदी लक्ष्य वाला पहला गांव बन गया है। 12 से 14 वर्ष की आयु वर्ग समेत लक्षित सारी आबादी को कोविड वैक्सीन दी जा चुकी है। जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर स्थित चिंगम गांव को सेना ने ग्रामीणों की परेशानियां कम करने के उद्देश्य से गोद लिया था।
विज्ञापन

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि सेना, स्थानीय प्रशासन और चिंगम गांव के लोगों के सहयोग से कोविड वैक्सीन लगवाने में गांव में सौ फीसदी लक्ष्य प्राप्त किया गया है। आनंद ने कहा कि क्षेत्र में चिंगम पहला गांव है, जहां 12-14 आयु वर्ग में भी सभी को टीका लगाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि किश्तवाड़ जम्मू-कश्मीर का सबसे बड़ा जिला है। यहां ज्यादातर इलाके दूरदराज में पड़ते हैं, जहां चिकित्सा सुविधाओं को लेकर सीमित संसाधन हैं। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि ग्रामीणों को लगातार जागरूक किया गया। जिसके परिणाम स्वरूप सौ फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य पूरा किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें