फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सप्ताह में भी पूरा नहीं हो सका किशोरों का टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग दो सप्ताह में भी 15 से 18 वर्ष के किशोरों का टीकाकरण नहीं कर पाया है। जबकि, यह लक्ष्य एक सप्ताह में पूरा करना था। दूसरे सप्ताह में केवल 8141 किशोरों का ही टीकाकरण हो सका। अभी 9158 किशोर टीकाकरण से वंचित हैं। टीकाकरण की सुस्त रफ्तार का सिलसिला रविवार भी जारी रहा, और शाम तक केवल 178 किशोरों को ही टीका लगाया गया।
विज्ञापन

3 जनवरी को देश भर में 15 से 18 वर्ष के किशोरों का टीकाकरण शुरू हुआ था। उधमपुर में भी इसकी शुरूआत हुई, और सात दिन में जिले के 36965 किशोरों का टीकाकरण करना निर्धारित किया गया। लेकिन, इसकी शुरूआत होने के साथ ही दूसरे दिन जिले में मौसम खराब हो गया। अगले छह दिनों तक खराब मौसम के बीच भी टीकाकरण जारी रहा। इससे टीका लगवाने आए किशोरों की संख्या में थोड़ी कमी आई।
10 जनवरी के बाद मौसम में सुधार हुआ। इसके बावजूद टीकाकरण में तेजी नहीं आई। 10 से 16 जनवरी तक केवल 8148 किशोरों का ही टीकाकरण हो सका। विभाग दो सप्ताह में कुल 27807 किशोरों को ही टीका लगा पाया है। निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विभाग को अभी कुल 9158 किशोरों का टीकाकरण करना होगा। रविवार शाम तक केवल 178 किशोरों का टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें