फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिक क्लब के सदस्यों ने ली एहतियात खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। वरिष्ठ नागरिक क्लब के सदस्यों ने बुधवार को जिला हास्पिटल में एहतियात खुराक ली। इस मौके पर डॉ. दीपक कौल ने विशेष रूप से क्लब सदस्यों के टीकाकरण की निगरानी की।
विज्ञापन

क्लब के अध्यक्ष महादीप सिंह जम्वाल ने जिला अस्पताल प्रबंधन विशेष रूप से अस्पताल की टीकाकरण टीम की सराहना की। उन्होंने सभी वरिष्ठ नागरिकों और अन्य लोगों से अपील की कि वे टीकाकरण के इस अवसर का लाभ उठाएं।
उन्होंने कहा कि क्लब ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में लोगों को जागरूक करने और जिले भर के टीकाकरण केंद्रों में वरिष्ठ नागरिकों को लाने के लिए स्वेच्छा से काम करने की जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. दीपक कौल ने एहतियात खुराक के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को टीका नहीं लगा है, वह आगे आएं।
उन्होंने शारीरिक दूरी बनाए रखने, हैंड सैनिटाइजर या साबुन का उपयोग करने और सबसे महत्वपूर्ण मास्क का उपयोग करने पर जोर दिया। उन्होंने नागरिकों को भीड़ से बचने की सलाह दी और किसी भी लक्षण के आने पर तुरंत चिकित्सा सलाह लेने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें