उधमपुर। जिला के विभिन्न ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बनाए गए केंद्रों पर वीरवार को कुल 1928 लोगों का टीकाकरण किया गया। इनमें सबसे अधिक संख्या दूसरी डोज लगवाने वाले 18 से 45 आयु वर्ग के लोगों की रही।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक वीरवार को 18 से 45 आयु वर्ग के 87 लोगों ने वैक्सीन की पहली और 1617 ने दूसरी खुराक ली। इसके अलावा 45 से 60 साल की उम्र के पांच लोगों ने पहली और 202 लोगों ने दूसरी खुराक ली। इसके अतिरिक्त 04 वरिष्ठ नागरिकों ने पहली और 13 ने दूसरी खुराक ली। इन सभी ने अपने-अपने इलाकों में केंद्रों पर पहुंच कर डोज ली। संवाद