किश्तवाड़। छात्रू में पुलिस ने नशा तस्कर को गिरफ्तार किया, उससे 90 ग्राम चरस बरामद किया गया। इस संबंध में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला थाना छात्रू में दर्ज किया गया है।
छात्रू शहर से लगते टीआरसी के पास इंस्पेक्टर परवेज खांडे ने डिप्टी एसपी डीएआर जिया-उल-हक की देखरेख में नाका लगाया था। चेकिंग के दौरान एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया। उसकी तलाशी लेने पर करीब 90 ग्राम चरस बरामद हुई। इस पर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मोहम्मद इमरान निवासी कारना छात्रू के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने जनता से अनुरोध किया है कि अपने आसपास के क्षेत्र में नशा तस्करों से संबंधित जानकारी सामने लाएं।