फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या में रिकार्ड वृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में बुधवार के बाद वीरवार को भी वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वीरवार को शाम तक जिले के विभिन्न टीका केंद्रों पर कुल 8158 लोगों ने टीकाकरण कराया। इनमें 375 ने पहली और 7783 लोगों ने दूसरी खुराक ली।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के पास अब भी 48,690 डोज उपलब्ध हैं। जिसके चलते विभाग वैक्सीन प्रक्रिया को तेज गति के साथ चला रहा है। जिला में बनाए टीका केंद्रों के अलावा जगह-जगह कैंप लगाकर भी लोगों को वैक्सीन लगाने का काम किया जा रहा है। जिसके चलते विभाग को हर रोज अच्छी खासी तादाद में लोगों को वैक्सीन लगाने में कामयाबी मिल रही है।
बुधवार को लगभग चार महीनों बाद एक दिन में छह हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने में कामयाबी मिली थी। वहीं, वीरवार को वैक्सीन लगाने वालों की संख्या आठ हजार के रिकॉर्ड आंकडे़ को भी पार कर गया। इनमें दो हेल्थकेयर वर्कर्स सहित 15 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने दूसरी डोज ली। जबकि 18 से 44 आयु वर्ग के 337 ने पहली और 662 ने दूसरी डोज लगवाई है। इसके अलावा 45 से 60 आयु वर्ग के 34 लोगों ने पहली व 1345 ने दूसरी और चार वरिष्ठ नागरिकों ने पहली व 359 ने दूसरी डोज ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें