फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीब चार महीने बाद छह हजार से अधिक लोगों को लगाई कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में बुधवार को छह हजार से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। करीब चार महीने के बाद एक दिन में इतने लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से जिले में कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी कड़ी मशक्कत करती नजर आ रही हैं। टीका केंद्रों में सुबह नौ से शाम चार बजे तक वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया चल रही है, और मोबाइल टीमें वैक्सीन लेकर शहर व ग्रामीण इलाकों में पहुंचती रहीं और लोगों को वैक्सीन लगाने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में चार हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई थी। बुधवार को इनकी संख्या छह हजार को भी पार कर गई। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 6024 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। 18 से 44 आयु वर्ग में 333 लोगों को पहली और 4526 लोगों को दूसरी, 45 से 60 आयु वर्ग में 58 लोगों को पहली और 902 लोगों को दूसरी और 60 से अधिक आयु वर्ग में छह लोगों को पहली और 999 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें