रामनगर। हिंदू जागरण मंच ने पुलिस के सहयोग से मंगलवार को निंबला गांव में लगाए एक नाके के दौरान पशु तस्करों से नौ पशुओं को मुक्त कराया। जिसमें से एक पशु की मृत्यु हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार मंच ने रामनगर के निंबला गांव में नाका लगाया। पशु तस्कर जब गाड़ी लेकर पहुंचे, तो उन्होंने गाड़ी को ले जाने की भरपूर कोशिश की। लेकिन, जब मंच के कार्यकर्ताओं को वहां देखा तो वह गाड़ी छोड़कर भाग गए। वहीं, पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पशु तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। संवाद