फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 1854 लोगों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में रविवार को कुल 1854 लोगों को ही कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। छुट्टी के चलते कम टीका केंद्र खोले गए, इसलिए टीकाकरण भी धीमा रहा। इसी के साथ स्वास्थ्य विभाग 97 प्रतिशत से अधिक लोगों को पहली खुराक देने में कामयाब हो गया है।
विज्ञापन

जिले में हर रोज औसतन तीन हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। रविवार को इनकी संख्या दो हजार से भी कम रही। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम तक जिले में कुल 1854 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। इनमें 18 से 44 आयु वर्ग में 699 लोगों को पहली और 546 को दूसरी, 45 से 60 आयु वर्ग में 20 लोगों को पहली और 516 को दूसरी और 60 से अधिक आयु वर्ग में दो लोगों को पहली और 71 को दूसरी खुराक दी गई है। जिले में अब तक कुल 609544 लोगों को पहली डोज लगाई जा चुकी है। विभाग ने निर्धारित लक्ष्य में से 97.31 प्रतिशत लोगों को पहली खुराक दे दी है। वहीं, 199924 लोगों को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें