फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर जिले में एक सप्ताह बाद साढ़े पांच हजार से अधिक लोगों को लगी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। वैक्सीन के नए स्टाक का इंतजार शुक्रवार को खत्म हो गया। जिले में 10 हजार से अधिक वैक्सीन का स्टाक पहुंचा। इससे करीब एक सप्ताह के बाद जिले में साढ़े पांच हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन सेंटरों के बाहर वैक्सीन लगाने के लिए लोगों की कतारें लगी रहीं। इससे पहले पिछले चार दिन तक 700 से कम लोगों को ही वैक्सीन लगी थी। वीरवार को तो केवल 97 लोगों को ही वैक्सीन लग सकी थी। इसको लेकर लोगों में काफी रोष भी देखने को मिल रहा था।
विज्ञापन

जिले में नौ जुलाई को ही वैक्सीन का संकट सामने आने लगा था। पहले जहां हर रोज पांच हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लग रही थी तो नौ जुलाई को वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की संख्या दो हजार तक पहुंच गई थी। इसके बाद दिन प्रतिदिन इनकी संख्या कम होती चली गई। वीरवार को इनकी संख्या केवल 97 तक पहुंच गई थी। लोगों ने सरकार व स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर ही सवाल खड़ा करना शुरू कर दिया था, लेकिन शुक्रवार को हालात में सुधार आया। दस हजार से अधिक वैक्सीन का नया स्टाक पहुंचने के बाद वैक्सीन लगाने का काम तेजी से शुरू कर दिया गया। जिला अस्पताल सहित सभी सेंटर में वैक्सीन पहुंच गई और वैक्सीन लगाने का काम तेजी से शुरू कर दिया गया। वैक्सीन पहुंचने की जानकारी मिलने पर हजारों की संख्या में लोग भी वैक्सीन सेंटरों में पहुंच गए। इसके बाद लंबी कतारों में लगकर 5595 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। नौ स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दूसरी डोज, एक फ्रंट लाइन ने पहली और 32 ने दूसरी डोज, 18 से 44 आयु वर्ग में 3272 लोगों को पहली डोज, 45 से 60 आयु वर्ग में 148 को पहली और 1621 को दूसरी, 16 वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 496 को दूसरी डोज लगाई गई। शुक्रवार शाम तक स्वास्थ्य विभाग के पास 4120 डोज उपलब्ध थी और शनिवार को भी हजारों लोगों को वैक्सीन लगने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें