फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोकून मंडी में दस दिन के अंदर ढाई करोड़ से ज्यादा की कोकून बिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सेरीकल्चर कार्यालय में चल रही कोकून मंडी में दस दिन के अंदर ढाई करोड़ से अधिक की कोकून बेचने में कामयाबी मिली है। कीट पालकों को कोकून के लगातार अच्छे दाम मिल रहे हैं। कोकून के अच्छे दाम मिलने के बाद कीट पालक भी खुश हैं। शुक्रवार को 27 लाख से ज्यादा की कोकून बेची गई है।
विज्ञापन

सेरीकल्चर कार्यालय में सात जुलाई से कोकून मंडी चल रही है और हर रोज 200 से अधिक कीट पालक कोकून बेचने के लिए पहुंच रहे हैं। हर रोज 20 लाख से अधिक की कोकून बिक रही है। कीट पालकों को इस बार उम्मीद के अनुसार ही कोकून के दाम मिल रहे हैं। कोकून खरीदने के लिए भी बंगाल, कनार्टक के व्यापारी मंडी में पहुंचे हुए हैं। शुक्रवार को 295 से अधिक कीट पालकों ने 10536 किलो कोकून बेची और इसकी कीमत 2732000 रुपये से मिली है। दस दिन में 1800 से अधिक कीट पालकों ने करीब 85600 किलो कोकून बेच दी है और अभी तक कीट पालकों को इसके 2.52 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। शुक्रवार को मंडी में कोकून का अधिकतम 1000 रुपये प्रति किलो रहा है। कोकून के औसतन दाम 860 रुपये प्रति किलो से ज्यादा मिल रहे हैं। कीट पालक सुबह आठ बजे मंडी पहुंच रहे हैं और शाम तक कोकून बेचने के बाद घरों को लौट रहे है। इस बार कीट पालकों ने कीट पालन के जरिए उम्मीद अनुसार राशि हासिल की है। इसलिए कीट पालक उत्साह के साथ मंडी में पहुंच रहे हैं और अच्छे दाम मिलने के बाद मुस्कुराते हुए घरों को लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें