फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना थैला छोड़कर बर्तन ले उड़े चोर

Wed, 23 Dec 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चैरी स्याल क्षेत्र में चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर अपने साथ लाया थैला छोड़ गए और घर के सारे बर्तन ले उडे़। शहर से तीन किलोमीटर दूर चैरी स्याल क्षेत्र निवासी सुदेश कुमार पूरे परिवार के साथ जम्मू गया हुआ था।
विज्ञापन


इस बीच घर को सुनसान पाकर चोर दिनदहाड़े घर में घुस आए और चोरी की घटना को अंजाम दिया। इसकी जानकारी तब मिली जब मंगलवार को परिवार वापस लौटा। घर के हालात देखकर मालूम हुआ की चोर छत के रास्ते से घर में दाखिल हुए।

सुदेश ने बताया कि चोर रसोईघर से सारे बर्तन लेकर फरार हो गए और साथ लाया हुआ थैला यहीं छोड़ गए। बर्तनों के अलावा चोर 5 कंबल, 4 गलीचे, एक सिलेंडर और एक चादर लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। फॉरेंसिक लैब की टीम ने भी जायजा लेकर सबूत जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें