किश्तवाड़। दो दिवसीय दौरे पर किश्तवाड़ आए ऊर्जा सचिव केंद्रीय मंत्रालय अलोक कुमार ने दुलहस्ती पावर स्टेशन का दौरा किया। वीरवार की सुबह के समय दुलहस्ती पावर स्टेशन के बांध परिसर का निरीक्षण कर परिसर के दैनिक कार्यों की जानकारी ली। बुधवार की देर शाम को दुलहस्ती पावर स्टेशन के पावर हाउस परिसर का भी निरीक्षण किया था। उन्होंने पावर हाउस के संचालन एवं रख रखाव कार्यों की जानकारी ली।
महाप्रबंधक (प्रभारी) दुलहस्ती पावर स्टेशन निर्मल सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर ऊर्जा सचिव का स्वागत किया। इस दौरान अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एनएचपीसी अभय कुमार सिंह, राज्य प्रधान सचिव पीडीडी रोहित कंसल तथा संयुक्त सचिव केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय विशाल कपूर, प्रबंध निदेशक सीवीपीपीपीएल रजत गुप्ता, डीसी अशोक कुमार शर्मा, महाप्रबंधक ऊर्जा सुरेंद्र कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।