फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लांसी में बेकाबू मेटाडोर सड़क किनारे पलटी, छह यात्री घायल

विज्ञापन
उधमपुर के लांसी इलाके में पलटी मेटाडोर - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के साथ लगते लांसी इलाके में बुधवार शाम को यात्रियों से भरी मेटाडोर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में मेटाडोर में सवार छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने वाहन की व्यवस्था कर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शाम करीब साढ़े चार बजे क्रिमची से उधमपुर आ रही मेटाडोर (जेके02टी-9883) लांसी इलाके में पहुंची तो अचानक चालक के नियंत्रण खोने से मेटाडोर सड़क से नीचे पलट गई। बस में सवार यात्रियों में चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू किया। यात्रियों को गाड़ी से बाहर निकालकर निजी वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
----
ये यात्री हुए हैं घायल
घायलों की पहचान वीना देवी पत्नी कुलदीप सिंह निवासी हिबंरा, कुलदीप सिंह निवासी हिंबरा, भूषण कुमार निवासी गोडा नाला घोरड़ी, गणेश निवासी बिलावर, बिट्टू राम सैला तालाब उधमपुर और रघुबीर सिंह निवासी माड़ता रामनगर के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चालक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें