फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: महिला काॅलेज उधमपुर की एथलीटों ने जीती चैंपियनशिप

विज्ञापन
जम्मू-विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम महिला कालेज उधमपुर की एथलीटों ने हासिल किया ​खिताब। 
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू विश्वविद्यालय ने पांच दिवसीय विकसित भारत युवा कनेक्ट प्रोग्राम 2025 मेगा कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें राजकीय महिला महाविद्यालय उधमपुर ने ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन के साथ एथलेटिक्स में समग्र महिला वर्ग चैंपियनशिप जीती।
विज्ञापन

महिला डिग्री कालेज उधमपुर की एथलीटों ने भाला फेंक, स्प्रिंट दौड़, रिले, डिस्कस थ्रो, ऊंची कूद और लंबी दूरी की दौड़ में असाधारण शक्ति, गति और सहनशक्ति का प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किए। कार्यक्रम का समापन एक भव्य समापन समारोह के साथ हुआ जहां विजेताओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, जबकि जम्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. उमेश राय विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। जम्मू विश्वविद्यालय और जम्मू क्लस्टर विश्वविद्यालय के अधीन 50 कॉलेजों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें