फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सलाड़ा मांडली में पानी की किल्लत, लोग परेशान

Thu, 27 Jun 2024 05:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाइड्रो प्रोजेक्ट की नहर व प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढो कर गुजारा करने के लिए मजबूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। ब्लॉक उधमपुर की पखलाई पंचायत के सलाड़ा मांडली में काफी समय से पानी की किल्लत है। इस कारण करीब दो हजार की आबादी प्रभावित है। लोग मौजूदा समय में चिनैनी हाइड्रो प्रोजेक्ट की नहर व प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढो कर गुजारा करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

हालांकि जल जीवन मिशन के तहत क्षेत्र में लाइन बिछाने के साथ ही पानी के टैंक बनाए जा रहे हैं, जिनका काम दो साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। इसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। पूर्व सरपंच करनैल सिंह ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत जारी कार्य बहुत ही धीमी गति से हो रहा है। दो साल बाद भी कार्य पूरा नहीं हो सका है। इसका खामियाजा क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोग प्रोजेक्ट की नहर व प्राकृतिक स्रोतों पर निर्भर हैं। इस क्षेत्र में ही नहीं बल्कि पूरी पंचायत में पानी की किल्लत है। उन्होंने जल शक्ति विभाग से जल्द क्षेत्र में चल रहे कार्य को पूरा करने की मांग उठाई है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन



मौजूदा समय में पंपिंग स्टेशन बने है। अभी कार्य के पूरा होने में कम से कम दो से तीन महीने ओर लग सकते हैं।
- बोध राज अत्री, जेई, जलशक्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें