फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: स्टाॅपेज न होने के बावजूद उधमपुर में रुकी वंदे भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
- रविवार को शुरू हुई कटड़ा-अमृतसर वंदे भारत से केंद्रीय मंत्री उधमपुर पहुंचे
विज्ञापन

- भाजपा नेताओं - कार्यकर्ताओं ने फूल मालों और मिठाई खिलाकर दी बधाई
उधमपुर। डोगरी में कहते हैं न सांइयां कुथे ते बधाइयां कुथे। कुछ ऐसा ही नजारा रविवार को उधमपुर रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। रविवार से शुरू हुई कटड़ा-अमृतसर वंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज न होने के बावजूद ट्रेन उधमपुर में रुकी और केंद्रीय मंत्री के सम्मान समारोह के बाद अगले पड़ाव को रवाना हो गई।
एक तरफ कटड़ा-अमृतसर वंदे भारत का स्टॉपेज उधमपुर में न रखे जाने पर लोगों में नाराजगी है तो वहीं सरकार की इस उपलब्धि का श्रेय बटोरने के लिए सांसद व केंद्रीय मंत्री खुद इस ट्रेन से उधमपुर पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं की फूल मालाएं और मिठाई से मुंह मीठा कर जम्मू की ओर रवाना हो गए। इस दौरान कुछ मिनटों के लिए वंदे भारत को उधमपुर स्टेशन में भी रोका गया जबकि उधमपुर की जनता भी बस यह मांग कर रही है। हालांकि भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी उनसे ट्रेन का उधमपुर में स्टापेज रखने की मांग जरूर की।
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने डॉ. जितेंद्र का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने जिले भर में होने वाली तिरंगा यात्रा के कार्यक्रमों का चैरी ओमाला मंडल में शुभारंभ भी किया।

हर बार उधमपुर की अनदेखी
न ही उधमपुर में वंदे भारत का स्टापेज रखा गया है और न ही शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन के साथ उधमपुर का नाम जोड़ा गया। ऐसे में वंदे भारत ट्रेन को उधमपुर में रोककर अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं से बधाइयां और मिठाइयां लेना सिर्फ स्वार्थ और जनता को बेवकूफ समझने जैसी राजनीति को दर्शाता है। उधमपुर स्टाॅपेज की मांग को लेकर जल्द ही आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन

- सुमित मगोत्रा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष।


देश के हर कोने से जुड़ा है उधमुपर का रिश्ता

उधमपुर जिला मुख्यालय में सेना के उत्तरी कमान मुख्यालय, एयरफोर्स स्टेशन, बीएसएफ का सहायक प्रशिक्षण केंद्र सहित अर्द्धसैनिक बलों के शिविर स्थापित हैं। देश के कोने-कोने से जुड़े लोग उधमपुर में रहते हैं और नेशनल हाईवे के मद्देनजर कश्मीर का संपर्क सीधा उधमपुर से ही होता है। ऐसे में रेल यातायात काफी महत्व रखता है। कटड़ा-अमृतसर वंदे भारत ट्रेन की शुरूआत सरकार का विकासात्मक प्रयास है परंतु उधमपुर को नजरअंदाज किया जाना निराशाजनक है।
- पवन खजूरिया, वरिष्ठ नेता उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें