फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 11,500 फुट पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

विज्ञापन
रियासी जिला के दूरदराज पहाड़ी क्षेत्र में तिरंगा फहराते अ​धिकारी। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। जिले के दूरदराज दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में स्थित कौनसर नाग झील जाने वाले रास्ते पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत समुद्री तल से 11,500 फुट की ऊंचाई पर रविवार को तिरंगा फहराया गया। डिप्टी कमिश्नर निधि मलिक के दिशा-निर्देश पर यह प्रयास किया गया। इस मौके पर एसडीएम माहौर शफकत मजीद भट, एसडीपीओ माहौर विकार रसूल, ब्लॉक विकास अधिकारी माहौर अनिरुद्ध व कौनसर नाग झील में स्नान करने गए यात्रियों का जत्था भी उपस्थित रहा। डीसी ने कहा कि दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र कौनसर नाग में राष्ट्रीय ध्वज को फहराना सिर्फ देश प्रेम को ही नहीं दर्शाता है बल्कि आपसी भाईचारे शांति व गर्व को भी दिखाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें