फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: तिरछी नरोड़ में हर घर को नल से मिलेगा जल

Thu, 18 Jul 2024 06:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
7.50 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे दो फिल्ट्रेशन प्लांट और 15 वाटर टैंक
विज्ञापन

दोनों क्षेत्रों की पांच हजार आबादी को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। तिरछी नरोड़ पंचायत में अब हर घर को नल से जल की सुविधा मिलेगी। इसके लिए जल शक्ति विभाग की ओर से जल जीवन मिशन (जेजेएम) के तहत 7.50 करोड़ रुपये की लागत से दो फिल्ट्रेशन प्लांट, 15 वाटर टैंक और एक पंपिंग स्टेशन बनाए जाएगा। पाइप लाइन बिछाकर घर-घर नल लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। इससे करीब पांच हजार की आबादी को लाभ मिलेगा।
पंचायत में अभी तक पीने के पानी की सुविधा नहीं है। लोग प्राकृतिक जल स्रोतों पर निर्भर हैं। जल जीवन मिशन के तहत बनाए जा रहे फिल्टर प्लांट व टैंक के साथ ही पाइप लाइन बिछाई जा रही है। हर घर नल से जल की सुविधा मिलने के कारण अब तिरछी व नरोड़ क्षेत्र के लोगों को प्राकृतिक स्रोतों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। हालांकि, तिरछी क्षेत्र के कुछ घरों में योजना के तहत पानी की आपूर्ति शुरू हो गई है। नरोड़ व तिरछी के अधिकतर परिवार कई किलोमीटर दूर से पानी ढो कर गुजारा करते हैं। क्षेत्र में जेजेएम योजना के तहत फिल्ट्रेशन प्लांट व वाटर टैंक का कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

योजना के तहत चल रहा पाइप लाइन बिछाने का काम
तिरछी नरोड़ में जेजेएम योजना के तहत 15 वाटर टैंक बनने हैं। इनमें नौ वाटर टैंक पांच हजार गैलन, तीन हजार गैलन के चार और 10 हजार गैलन के दो टैंक प्रस्तावित हैं। साथ ही दो फिल्ट्रेशन प्लांट और एक पंपिंग स्टेशन भी बनाया जाएगा। क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाने का कार्य जारी है, ताकि जल्द से जल्द लोगों के घरों तक स्वच्छ जल पहुंचाया जा सके।
फसल तैयार होने से पहले बिछाएं तारकोल
पूर्व सरपंच पवन कुमार शर्मा ने बताया कि तिरछी क्षेत्र के कुछ घरों में पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। नरोड़ में पानी की आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाई जा रही है। ठेकेदारों से अपील है कि वह काम को जल्द पूरा करें। क्योंकि, जब खेतों में फसल तैयार हो जाएगी तो पाइप लाइन बिछाने से उसे नुकसान होगा।
विज्ञापन

पंचायतवासियों को जल्द स्वच्छ पानी मुहैया करवाने के लिए विभाग ने युद्ध स्तर पर कार्य शुरू कर दिया है, ताकि तीन-चार माह पूरा किया जा सके। योजना से करीब पांच हजार लोगों को लाभ मिलेगा। वाटर टैंक व फिल्ट्रेशन प्लांट के अलावा पंपिंग स्टेशन भी बनाए जा रहे हैं। तिरछी में कुछ घरों में पानी की आपूर्ति शुरू कर दी है। जैसे-जैसे वाटर टैंक बनते जा रहे है वैसे ही उन क्षेत्रों में पानी की सुविधा मुहैया करवा रहे हैं।
- मोहित हंस, एई जलशक्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें